उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बैंक का बकाया न चुकाने पर जमीन कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी। जनपद के मितौली तहसील क्षेत्र में बैंक का बकाया न चुकाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक बड़े बकायेदार की जमीन कुर्क कर दी। यह कार्रवाई बुधवार को उप जिलाधिकारी मितौली के आदेश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडियन बैंक शाखा ककरहा के बकायेदार श्रीमती मालती देवी पत्नी अनिल सिंह, निवासी ग्राम ओलरापुर, तहसील मितौली द्वारा लंबे समय से बैंक का ऋण नहीं चुकाया जा रहा था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया जमा न करने पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनकी भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की।

इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा, लेखपाल मोहनलाल, संग्रह अमीन सुधीर पांडेय सहित तहसील टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। साथ ही बैंक के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, रिकवरी टीम एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी और बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button