उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 18 मार्च 2026

जनपद खीरी में थाना खीरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए CEIR पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम होने की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 4 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस द्वारा गुम मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

📱 बरामद मोबाइल का विवरण:

टेक्नो पोप 9 – 01

रेडमी 13 5G – 01

टेक्नो स्पार्क 9 – 01

रियलमी 11 5G – 01

👮‍♂️ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष निराला तिवारी

हेड कांस्टेबल पंकज कुमार

कांस्टेबल शिखर पाण्डेय

खीरी पुलिस की इस तत्परता और तकनीकी दक्षता से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button