खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विकसित राजस्थान’ की झलक पोस्टरों में, छात्राओं ने उकेरी विकास की तस्वीर, राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत प्रतियोगिता, शिवानी यादव प्रथम

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय, तिजारा में बुधवार को ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और कल्पना के माध्यम से प्रदेश के विकास, योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के संयोजक विजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को प्रदेश के विकास के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपनी रचनात्मकता के जरिए सकारात्मक संदेश देना चाहिए। इसके बाद सह-संयोजक संजीव शर्मा ने प्रतिभागियों को चार्ट पेपर एवं रंग सामग्री वितरित की। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘विकसित राजस्थान’ के विविध आयामों को आकर्षक पोस्टरों के रूप में प्रस्तुत किया।

शिवानी यादव ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। बीए सेमेस्टर प्रथम की छात्रा शिवानी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुराधा द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

पोस्टरों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र, छात्राओं द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट पोस्टर्स को महाविद्यालय के सूचना-पट्ट पर प्रदर्शित किया गया, जिसे विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने सराहा। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार राघव, संजीव शर्मा, शोयब खान सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button