देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजरतन बिहारी जी मंदिर के पुजारी ने चेत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष बैनर का विमोचन किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। बीकानेर मित्र एकता सेवा समिति द्वारा शहर में लगायें जाने वाले विक्रम संवत हिंदू नववर्ष 2083 के उपलक्ष्य पर 21 बैनर जिसका विमोचन मंगलवार की शाम को राजरतन बिहारी ठाकुर जी मंदिर के प्रांगण में मंदिर के पुजारी श्री कृष्ण मुरारी द्वारा विमोचन किया गया।
मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विक्रम संवत भारतीय वैदिक नव-वर्ष के उपलक्ष्य पर हमारी संस्था द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर 21 बैनर लगाए जा रहे हैं। जिसके बैनर का विमोचन बीकानेर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध मंदिर पुजारी द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक एनडी रंगा, अध्यक्ष सुशील यादव, पूनम मोदी, रामकिशोर यादव, सुनील बांठिया,सैय्यद अख्तर, जितेंद्र व्यास,किसन जोशी, देवेश भाटी,दिलीप गुप्ता, के.कुमार आहूजा , विमल देवड़ा, शाकिर हुसैन चौपदार, सामसुखा जैन, नरेंद्र देवड़ा, कृपाल सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
( फोटो 01 विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष बैनर का मंदिर पुजारी द्वारा विमोचन।)
निवेदक 🙏 सुनील दत्त नागल 8005943674

Subscribe to my channel


