LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई: 8.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 17 मार्च 2026। जनपद खीरी में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 8.50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में 16 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिमल चन्द, विनोद पुनमगर और प्रदीप चोखल के रूप में हुई है, जो नेपाल के जिला कैलाली के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 काली पन्नियों में रखी कुल 8.50 ग्राम ब्राउन शुगर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस मामले में थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 31/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस के साथ एसएसबी 49वीं बटालियन की टीम भी शामिल रही, जिसमें डॉग स्क्वॉड की भी अहम भूमिका रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button