उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुण्डेरवा में रात्रिकालीन चिकित्सक, एक्सरे मशीन सही कराने की मांगः जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

मुण्डेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था सुधारें प्रशासन-कुलदीप जायसवाल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। नगर पंचायत मुण्डेरवा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल और सामाजिक कार्यकर्ता अमित जायसवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुण्डेरवा में रात्रिकालीन चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही टिटनेस इंजेक्शन की ब्यवस्था और एक्स-रे मशीन की तत्काल मरम्मत कराकर उससे एक्सरे सेवा शुरू कराये जाने की मांग किया है।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कुलदीप जायसवाल और अमित ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुण्डेरवा में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था कुछ समय से बहुत खराब है। स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि रात्रिकालीन समय में अस्पताल में चिकित्सक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पाती है, जिसके कारण आकस्मिक स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध नहीं हो पाता तथा उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लगभग दो माह से टिटनेस (टी.टी.) का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है तथा एक्स-रे मशीन भी खराब अवस्था में पड़ी हुई है। परिणामस्वरूप दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन स्थितियों में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार हेतु निजी चिकित्सालयों या अन्य दूरस्थ अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जिससे आमजन को अनावश्यक आर्थिक भार एवं समय की हानि उठानी पड़ रही है।

मांग किया कि प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा में रात्रिकालीन समय में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, टिटनेस इंजेक्शन की समुचित उपलब्धता बहाल कराने तथा खराब पड़ी एक्स-रे मशीन की यथाशीघ्र मरम्मत कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाय। जिससे क्षेत्रीय जनता को समुचित एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button