ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शिविर का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति का दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा/भिवाड़ी। बाबा मस्तनाथ जनसेवनम भवन स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। शिविर के प्रथम सत्र में “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अध्यक्षता करते हुए हनुमान सैनी ने संगठन की मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रामकिशन मेघवाल ने विचारधारा के साथ उसके व्यवहारिक अनुपालन पर जोर देते हुए भाजपा की रीति-नीति को विस्तार से समझाया। दूसरे सत्र में “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर चर्चा हुई। इस सत्र की अध्यक्षता भौम सिंह सैनी ने की, जबकि मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव रहे। भाया ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के सफर को रेखांकित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिला मंत्री कंचन तिवारी ने “कार्य विस्तार की दृष्टि” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सैनी की अध्यक्षता में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। “कार्यपद्धति” सत्र में किसान मोर्चा के राजकुमार यादव ने संगठन की कार्यशैली को विस्तार से बताया, जिसकी अध्यक्षता रामेश्वर सैनी ने की। सोशल मीडिया से जुड़े सत्र में राहुल यादव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर अपने विचार रखे, जबकि अध्यक्षता बेनी सिंह बिछुड़ी ने की। “बूथ प्रबंधन” विषय पर जिला उपाध्यक्ष पवन चौहान ने बूथ कार्यसमिति व शक्ति केंद्रों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता सुरेश जाटव ने की। शिविर के अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन राजेश शर्मा ने की। मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

शिविर में जस्सू महाराज, सुधांशु गौतम, बुद्धराम, कवर सिंह, पार्षद कमल, पुरुषोत्तम सैनी, कृष्ण सैनी, प्रवीण बीका, नीरज जैन, अनिल बंसल, साहिल राठौर, संजय चौधरी, राकेश वर्मा, डॉ. जाकिर हुसैन, मनीष शर्मा, पवन, जसवंत सैनी, अशोक कुमार, निरंजन सैन, मनोज कुमार, हिमांशु कटारिया, अजय यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button