ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सीएसआर एवं एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च को भिवाड़ी में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 17 मार्च। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाड़ी एवं खैरथल-तिजारा द्वारा 18 मार्च को प्रातः 11:00 बजे समागार न्यू रीको गेस्ट हाउस, रीको चौक, भिवाड़ी में “सीएसआर एवं एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सीएसआर एवं एमएसएमई इकाइयों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे MSME Policy 2024, ODOP Policy 2024, Raj Export Promotion Policy 2024, RIPS 2024, BRUPY 2022 एवं VYUPY 2025 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों की योजनाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान भी यथासंभव किया जाएगा, जिससे वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत सभी सीएसआर एवं एमएसएमई इकाइयों से अनुरोध किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उपलब्ध योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अपने उद्यम के विकास हेतु मार्गदर्शन लें।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button