ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में नए एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। भिवाड़ी जिले को आज नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में ब्रजेश ज्योति उपाध्याय मिले, जिन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। साथ ही, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

नव नियुक्त एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करेगा, जिससे आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button