पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,बे पटरी हुई नगर की सफाई व्यवस्था

लोकेशन=गुनौर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,बे पटरी हुई नगर की सफाई व्यवस्था*
गुनौर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है,जिसके कारण उनके सामने
जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया। कई बार अधिकारियों से बात करने पर भी जब बात नहीं बनी तो मजबूर होकर कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया।
हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी बे पटरी होती नजर आ रही है जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।जिससे आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है और यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन अनवरत चालू रहेगा।
वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों के इस आंदोलन से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Subscribe to my channel


