जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जोधपुर अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर में वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने किए दर्शन, विश्व शांति की कामना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने जोधपुर स्थित जोधपुर अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन-वंदन कर विश्व में शांति, प्रेम, भाईचारे और समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की भव्यता, आकर्षक शिल्पकला और परिसर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की।
वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि जोधपुर में निर्मित स्वामीनारायण मंदिर अक्षरधाम अपनी अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। मंदिर परिसर की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण न केवल दर्शनीय है, बल्कि यह प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश भी देता है तथा जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित अलौकिक मूर्तियां सजीव रूप का आभास कराती हैं, जो श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति और आध्यात्मिक संतोष प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी गणपत चंद सालेचा के नेतृत्व में बांठिया ने मंदिर में दर्शन-वंदन किए और स्वामी श्री श्वेत प्रकाशजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी श्वेत प्रकाशजी ने श्रद्धालुओं को अक्षरधाम तीर्थ पर रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष और भव्य कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा तीर्थ के विकास को और गति देने की बात कही।
मंदिर परिसर में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां आकर प्रभु के दर्शन कर सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना करते हैं।

Subscribe to my channel


