बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में गणतंत्र दिवस पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। कन्ज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसायटी (केन्स) बीकानेर द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोड स्थित सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता को लेकर चर्चा की गई तथा समाज सेवा और उपभोक्ता हितों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीसीआई जिला शाखा बीकानेर की महासचिव ममता सिंह, केन्स कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की सदस्या संजू उपाध्याय, उपभोक्ता जनजागरण समिति के सचिव डॉ. सुदर्शन सोनी, समाजसेवी आज्ञा राम सुथार तथा उपभोक्ता महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार व्यास को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास, जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्रदेश सचिव नरसिंह दास, केन्स के जिला प्रभारी भक्ति राम पांडे तथा सीसीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। समाज में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button