देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान का सेवा संकल्प, छात्रावास की बालिकाओं को दिए पानी के केन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। गर्मी के मौसम को देखते हुए समाजसेवी संस्था मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा सेवा संकल्प के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति बालिका आवासीय छात्रावास में पीने के पानी के लिए 7 उच्च गुणवत्ता वाले वाटर केन उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को गर्मी के दौरान शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं संस्था के अध्यक्ष प्रभाजी सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रावास में वाटर केन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ठंडा और स्वच्छ पानी मिलना बेहद जरूरी होता है, इसलिए यह पहल छात्रावास की बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है।
कार्यक्रम में बालोतरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंघवी (वकील साहब), संस्था के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, संयोजक महावीर बोकाडिया तथा हीरालाल प्रजापत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्रावास प्रभारी ने दानदाताओं का सम्मान करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।

Subscribe to my channel


