उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
होली मिलन वह प्रतिभा सम्मान समारोह

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरूक प्रजापति महासभा लखीमपुर खीरी के द्वारा होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शहर के विलोबी हाल में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जागरूक प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष माननीय श्री संतोष प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक माननीय श्री योगेश वर्मा एवं नगर पालिका लखीमपुर अध्यक्ष माननीय ईरा श्रीवास्तव जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया इस अवसर पर मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार(शील्ड) वितरण किया गया तथा नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही इस वर्ष सरकारी सेवा में नौकरी प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों व उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जागरूक प्रजापति महासभा लखीमपुर के कार्यकारिणी के जिला संरक्षक श्री रमेश प्रजापति , जिला अध्यक्ष श्री पपिल प्रजापति , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज प्रजापति जिला उपाध्यक्ष श्री मंजेश प्रजापति , श्री रामनाथ प्रजापति जिला महासचिव श्री सुरेश प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रजापति एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री अंचल प्रजापति जिला सचिव श्री अजय प्रजापति , श्री शोभित प्रजापति श्री मुन्नू लाल प्रजापति आदि कार्यकारिणी के सदस्यो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज के भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित हुए।


Subscribe to my channel


