देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानस्वास्थ्य

राजस्थान विख्यात रावल मल्लिनाथ पशु मेले में महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित निशुल्क मैडिकल शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान विख्यात रावल मल्लिनाथ पशु मेले में महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित निशुल्क मैडिकल शिविर का शुभारंभ राजस्थान सरकार के मंत्री के के विश्नोई द्वारा किया गया । निशुल्क मेडिकल शिविर का शुभारंभ करते हुए मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि प्राणी मात्रा की सेवा के लिए महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है । विशेष अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि गत कई वर्षों से नियमित रूप से महावीर इंटरनेशनल की सेवाए तिलवाड़ा पशु मेले में उपलब्ध कराई जा रही है, जो उल्लेखनीय है। जिला कलेक्टर सुशील कुमार , पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों के लिए प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि हमारे पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया द्वारा 30 वर्ष पूर्व तिलवाड़ा पशु मिले में निशुल्क चिकित्सा शिविर की सेवाएं शुरू की गई थी, जो आज भी नियमित है, जिसमें निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क दवाई प्रदान की जाती है । संरक्षक पारसपाल भंडारी ने कहा कि इस शिविर में हमारे महावीर इंटरनेशनल के सदस्य कांतिलाल मुनोत एवं हुलास कुमार चोपड़ा द्वारा उनके परिवार की सहयोग से निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाती है । बालोतरा चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया के नेतृत्व में अतिथियों का सम्मान किया गया। मेडिकल शिविर का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया । महावीर इंटरनेशनल के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, पुलिस उप अधीक्षक अनिल पुरोहित , भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी , परदेस लघु उद्योग भारती अध्यक्ष शांतिलाल सेंचुरी के साथ ही संस्था के उमाराम पटेल ,जवेरीलाल मेहता, यूसुफ भाई भांतगर महावीर बोकडिया, धर्मेंद्र दवे, हीरालाल प्रजापत, मजहर संतोष गर्ग सहित सदस्यों ने भाग लिया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाले निशुल्क पानी की प्याऊ व्यवस्था का अवलोकन कर भंवरलाल जी दाणी सहित सदस्यों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button