जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पुंछ (जम्मू-कश्मीर), रिपोर्ट – राजेश कुमार
पुंछ शहर के शिश महल स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में रविवार को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन दोपहर 2:30 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री क्षेत्रपाल जी, गौ रक्षा दल के अध्यक्ष श्री कौशल रैना जी, उपाध्यक्ष विशाल जी, अमरेश जी, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष दत्ता जी, समिति सदस्य सनी कपाही जी तथा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष संजय जी (आयोजक) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
27 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा “गौ सम्मान दिवस”
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई गई।
देशभर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
अभियान के अंतर्गत देश के लगभग 790 जिलों और 5000 तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों, उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
पुंछ जिले में भी सभी तहसीलों में ज्ञापन दिए जाएंगे तथा जिला प्रशासन के माध्यम से डिप्टी कमिश्नर पुंछ को भी एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने गौ माता के संरक्षण और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए अभियान को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


