बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान द्वारा वंदे भारत पार्क में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा उनके अधिकार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को “थैली मेरी सहेली” अभियान के महत्व के बारे में बताया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और बहनों को शॉल, माला और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के प्रेसिडेंट अशोक कुमार चोपड़ा ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता और सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक पवन नाहटा, प्रेसिडेंट अशोक कुमार चोपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, स्वरूप भंसाली, अशोक भंडारी, मनीष शक्लेचा, मांगीलाल मालू, अनिल दांती, भंवरलाल भंडारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

महिला सदस्यों में उषा चोपड़ा, प्रमिला सालेचा, प्रियंका सालेचा, संगीता भंसाली, प्रीति महेश्वरी, शेफाली कट एंड केयर, सुशीला भंसाली, सुशीला भंडारी, नीतू जैन, डॉ. भूमिका परिहार, डॉ. पूजा पालीवाल, निजी जोसेफ, सूजा वरघेची, उषा नाहटा, मंजु देवी, यशोदा बालर, लीला देवी, सुमित्रा छाजेड़, स्वाती ओस्तवाल, नेहा छाजेड़ सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थापक पवन नाहटा ने सभी पधारे महानुभावों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button