देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में 22 से 24 मार्च तक धार्मिक आयोजन, भक्ति संध्या और मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा (राजस्थान)। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलश यात्रा, भक्ति संध्या और मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन के तहत 22 मार्च की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगे। इसी दिन 22 मार्च की रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह राणा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
इसके बाद 23 मार्च की रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायिका आशा वैष्णव भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 मार्च को सुबह मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ की जाएगी। इसके साथ ही आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति भी संपन्न होगी।
आयोजन समिति ने सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe to my channel


