देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

युद्ध समाप्ति के लिए जैन आचार्य लोकेश नकोड़ा तीर्थ में प्रार्थना करेंगे

आचार्य लोकेश शुक्रवार को जोधपुर, पचपदरा , बालोतरा प्रवास पर  

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

नई दिल्ली, 12 मार्च 2026 : अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी अपनी जन्म, शिक्षा, दीक्षा भूमि राजस्थान में जोधपुर, पचपदरा और बलोतरा के प्रवास पर शुक्रवार को दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होंगे | जोधपुर पहुँचने पर पूज्य आचार्य लोकेशजी का जोधपुर एयरपोर्ट पर विभिन्न संगठनों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया जाएगा |

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश जी एयरपोर्ट से सीधे श्री नाकोड़ा तीर्थ के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर वो युद्ध समाप्ति के लिए प्रार्थना करेंगे | प्रार्थना में उनके साथ तखतगढ़ पीठाधीश्वर युवाचार्य अभदास जी महाराज, आरोग्यपीठ दिल्ली के संस्थापक आचार्य राम गोपाल दीक्षित, रिलीजन वर्ल्ड के संस्थापक भव्य श्रीवास्तव, भी विश्व में शांति, सद्भावना, अमन, चैन के लिए प्रार्थना करेंगे |

जैन आचार्य लोकेश जी ने प्रस्थान से पूर्व विश्व शांति केंद्र में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है | अहिंसा व शांति आधारित वार्ता के द्वारा, संवाद के द्वारा हर समस्या का समाधान संभव है |

समाजसेवी ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि

जोधपुर से प्रस्थान करने के पश्चात वो अपने पैतृक जन्मस्थान पचपदरा जाएंगे और वहाँ के निवासियों से संवाद करेंगे |

उल्लेखनीय है कि इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेश जी द्वारा आयोजित मोरारी बापू की दिल्ली में नौ दिवसीय रामकथा की ऐतिहासिक सफलता के बाद वह पहली बार वो अपनी जन्म, शिक्षा, दीक्षा भूमि राजस्थान पहुंचेंगे |

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button