जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड मिलेगा सीए ओम प्रकाश बांठिया को

30 मार्च को 25 राष्ट्रों के सानिध्य में आयोजित होगा भव्य समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जयपुर। “विश्व बंधुत्व एकामहे” की अवधारणा को साकार करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच (वी.एस.ओ.) द्वारा राजस्थान के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्थान स्थापना दिवस के पावन अवसर, दिनांक 30 मार्च 2026 को समृद्ध सांस्कृतिक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गुलाबी नगर जयपुर में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चयनित प्रतिभा सीए ओम प्रकाश बांठिया , पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महावीर इन्टरनेशनल अपेक्स ,बालोतरा को समारोह में मंच के प्रेरणास्रोत अतिथियों के कर-कमलों द्वारा प्रतिष्ठित “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

चयनित प्रतिभा सीए ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के गौरव को उत्सव के रूप में मनाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे समाज एवं राष्ट्र को एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का सकारात्मक संदेश प्राप्त होता है।

“राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” हेतु चयन की सूचना प्राप्त होने पर सीए ओम प्रकाश बांठिया के मित्रों, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button