LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अवैध तमंचा रखने वाले आरोपी को सजा

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026:
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में थाना मैगलगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम कुम्हारनटोला पुरानी बस्ती निवासी नसीम पुत्र मजीद के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) बरामद किया था। इस मामले में थाना मैगलगंज पर मुकदमा संख्या 327/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय JM मोहम्मदी, खीरी में चल रही थी। न्यायालय ने 10 मार्च 2026 को आरोपी नसीम को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास के साथ 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
इस मामले में सजा दिलाने में लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार मिश्रा और कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल अंकित कुमार का विशेष योगदान रहा।


Subscribe to my channel


