उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की 13वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/पुरुष प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 11.03.2026

*रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की 13वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/पुरुष प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया*

आज दिनांक 11.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की 13वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/पुरुष प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारम्भ श्री विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन्स के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार भाटी प्रतिसार निरीक्षक, श्री चन्द्रभूषण साहनी उ0नि0 परिवहन, समस्त टीमों के टीम मैनेजर्स, प्रतिभागी एवं अन्य अधि0/कर्म0 व दर्शकगण उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता दिनांक 11.03.2026 से दिनांक 12.03.2026 तक आयोजित की जायेगी, जिसमें निर्णायक की भूमिका उप निरीक्षक श्री समरजीत सिंह द्वारा निभायी जा रही है।

*आज दिनांक 11.03.2026 को आयोजित हुए खेल का परिणाम निम्नवत रहाः*

*30मी0 व्यक्तिगत स्पर्धा (महिला वर्ग)*

1.म0का0 संजू पटेल, जनपद खीरी द्वारा 30 मी0 महिला वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में 55 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

*30मी0 व्यक्तिगत स्पर्धा (पुरुष वर्ग)*

1.आरक्षी प्रशान्त कुमार, जनपद खीरी द्वारा 30 मी0 पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में 55 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

1.कम्प्यूटर आपरेटर अशोक कुमार, जनपद खीरी द्वारा 30 मी0 पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में 43 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

1.आरक्षी संजीव कुमार, जनपद खीरी द्वारा 30 मी0 पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में 26 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button