ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

खुशखेड़ा पटाखा फैक्ट्री हादसे पर कांग्रेस नेता आशीष यादव का सरकार व प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आशीष यादव प्रदेश सचिव राजस्थान कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ राजस्थान ने खुशखेड़ा पटाखा फैक्ट्री हादसे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को सरकार द्वारा दी गई 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बहुत कम है। आशीष यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या एक गरीब आदमी की कीमत सिर्फ तीन लाख रुपये है?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई और प्रशासन पर घूस लेने के भी आरोप लगाए। आशीष यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो इस पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button