देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक, जैनाचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब का 88 वा जन्म दिवस तप त्याग सामायिक साधना के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक, जैनाचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब का 88 वा जन्म दिवस तप त्याग सामायिक साधना के साथ मनाया गया। पुरानी पाठशाला में श्री जैन रत्न श्राविका मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक सामायिक एवं स्वाध्याय आयोजन में श्री जैन रत्न प्रोफेशनल फॉर्म के राष्ट्रीय संयोजक संयोजक सीए ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि हमारे जैन शासन के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक चैत्र कृष्णा अष्टमी को उल्लास के साथ मनाया जाता है ,आज के दिन से वर्षीतप आराधना का शुभारंभ होता है, उन्होंने अपने जीवन में संयममय जीने के संदेश के साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से आत्मा से परमात्मा बनने के मोक्ष मार्ग का मार्ग को प्रशस्त किया। उनके समय में जहां उनके पुत्र भरत चक्रवर्ती हुए, वही उनके सुपुत्री ब्राह्मी एवं सुंदरी को विभिन्न कला एवं लिपि शिक्षा के साथ में आगे बढ़ाकर नारी शक्ति के गौरव को बढ़ाया एवं उनकी मातु श्री मरु देवी माता मोक्ष के अधिकारी बनी । बांठिया ने कहा कि जैन परंपरा में तीर्थंकरों के बाद चतुर्विध संघ का संचालन आचार्य भगवन किया करते हैं।वर्तमान 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के शासनकाल में स्थानकवासी परंपरा के अंतर्गत रत्न संघ आचार्य श्री हस्तीमल जी महाराज साहब के पट्टधर आचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब जिन शासन की गौरव परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं । उनके 88 वे जन्म दिवस पर उनके निर्मल, तपोमय संयम साधना , दीर्घायु जीवन एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हैं । आपके यशोमय आचार्य पद सानिध्य के अंतर्गत व्यसन मुक्ति, धार्मिक शिक्षा ,नैतिक संस्कारों के अभिवृद्धि, सामायिक ,स्वाध्याय एवं जीवन जीने के मूल्यों को ,ब्रह्मचर्य की साधना के साथ आगे बढ़ाने के प्रेरणा से पुरे देश में ज्ञान दर्शन चरित्र की अभिवृद्धि हो रही है । इस अवसर पर जैन रत्न श्राविका मंडल की बहनों द्वारा गुरु भक्ति में समधुर गीतिकाओं में प्रेरक भक्ति गीतों का संगान किया गया, तथा सामायिक स्वाध्याय, तप आराधना की गई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button