देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गार
हमारा प्रयास हर घर रोजगार डॉ रेशमा वर्मा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 20 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर सर्टिफिकेट प्रशिक्षण प्रारंभ कराया गया तथा इसी के साथ कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि प्रताप सिंह जी तथा प्रशिक्षशिका निरंजनl टॉक का डॉक्टर रेशमा वर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मान किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 विशिष्ट महिलाओं को सामाजिक योगदान के लिए केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया डॉ रेशमा वर्मा ने बताया कि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका परिधि में नहीं बल्कि केंद्र में रही है हमेशा से ही हमारे समाज को हर तरह से महिला संचालित कर आधार शक्ति के रूप में कार्य कर रही हैं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो राजनीतिक क्षेत्र हो सामाजिक क्षेत्र हो या अर्थव्यवस्था का क्षेत्र हो किसी भी क्षेत्र में महिलाएं किसी से भी कम नहीं है तथा अतिथियों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए बताया कि ऐसी महिलाएं हमारे समाज में जागरूकता के साथ-साथ एक प्रेरणादायक कार्य को बढ़ावा देने का कार्य लगातार कर रही है प्रशिक्षण केंद्र की ओर से यह आयोजन कहीं ना कहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार कर रहा है इसी के साथ डॉक्टर रेशमा वर्मा ने पधारे सभी महिलाओं व अतिथियों का आभार व्यक्त धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया

Subscribe to my channel


