देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शीतला सप्तमी पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा अस्पताल में निःशुल्क भोजन व फल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शीतला सप्तमी के पावन पर्व के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की ओर से राजकीय नाहटा हॉस्पिटल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर में मरीजों, उनके परिजनों और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन, मिष्ठान और फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि यह सेवा कार्य हीरालाल प्रजापति की प्रेरणा से तथा दानदाता मूलचंद, बृजमोहन और श्रवणकुमार कुमावत परिवार (कपासन) के सहयोग से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लक्षीव कुमावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें अस्पताल परिसर में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन, मिष्ठान और फल वितरित किए गए।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि संस्था के सदस्य और दानदाता जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य खुशियों के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

संस्था के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गवर्नर काउंसिल सदस्य जवेरीलाल मेहता, सह मंत्री हीरालाल प्रजापति, उपाध्यक्ष गौतमचंद दांती, भंवरलाल भंडारी सहित दानदाता मूलचंद-बृजमोहन कुमावत परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button