उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने की महिला जनसुनवाई, 8 मामलों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 09 मार्च 2026:
जनपद बस्ती के सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई। महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए और पीड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 08 मामले सामने आए, जिनमें मालती देवी, संजना शुक्ला, नीतू सिंह, यशोदा देवी, सोना देवी, गुंजा निषाद, खुशी सिंह और मकदूम के प्रकरण शामिल रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, जिला समन्वयक सचिन कसौधन, एडीओ समाज कल्याण एसएन चौधरी, सीडीपीओ बलराम सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की शांति देवी, किरण, रमा यादव तथा साधना अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


