खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में शीतला माता का मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन

 

संवाददाता  विष्णु शर्मा

 

तिजारा (राजस्थान): तहसील तिजारा में लगभग 150 से 200 वर्ष पुराने शीतला माता मंदिर में आज शीतला माता का पारंपरिक मेला बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह करीब 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया, जो दोपहर 12:00 बजे तक लगातार जारी रहा। मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

मेला अध्यक्ष टेकचंद सैनी ने बताया कि मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं के लिए मीठे पानी की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि गर्मी के मौसम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस व्यवस्था में योगेश सैनी सहित कई समाजसेवकों ने सहयोग किया।

मेले के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।

मेले के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। दंगल का अंतिम इनाम 51,000 रुपये रखा गया है, जिससे पहलवानों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मेले का मंच संचालन दिनेश चंद सैनी और मनीष शर्मा द्वारा किया जा रहा है। वहीं मंदिर के पुजारी रूपराम शर्मा ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां हर वर्ष शीतला माता का मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाता है।

मेले को सफल बनाने के लिए मेले की पूरी कार्यकारिणी टीम तन-मन-धन से जुटी हुई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार सेवाएं दे रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button