उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी सफलता: एक सप्ताह में 30 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल किया बरामद

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 09 मार्च 2026। जनपद खीरी में गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पिछले एक सप्ताह में कुल 30 गुमशुदा/अपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा लोगों को जल्द से जल्द खोजकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना तथा समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। इसमें सीसीटीवी फुटेज की जांच, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, जनसंवाद, स्थानीय सूचना तंत्र, बीट पुलिसिंग और सामुदायिक सहयोग शामिल रहा। इन सभी प्रयासों के कारण खीरी पुलिस को गुमशुदा/अपहृत लोगों की त्वरित और सुरक्षित बरामदगी में सफलता मिली।

थानों के अनुसार बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:

कोतवाली सदर – 02

पसगवां – 02

नीमगांव – 04

भीरा – 02

शारदानगर – 01

उचौलिया – 01

धौरहरा – 02

निघासन – 01

तिकुनिया – 01

मझगई – 03

मोहम्मदी – 04

मैगलगंज – 02

हैदराबाद – 01

फूलबेहड़ – 01

पढुआ – 01

गोला – 01

खमरिया – 01

पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए सभी पुलिस टीमों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही, ताकि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button