खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने पर जताई खुशी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान के सदस्यों द्वारा रविवार को भारत और न्यूजीलेंड के बीच खेले गए फाइनल मैच को सामूहिक रूप से देखा गया व भारत टीम की विजय पर जमकर आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया।
कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता ने बताया कि भारतीय टीम की इस विजय से सभी सदस्यों ने जोश के साथ उत्सव मनाया व सभी देश वासियों को बधाई दी इस अवसर पर युवाओं ने जमकर भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया।
संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पुरे देश का गौरव बढ़ाया है व विश्व में अपना लोहा मनवाया है आज संस्थान के सदस्यों ने पूरा मैच देखा व भारत के विजय होने का उत्साह के जश्न मनाया क्यूंकि भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 3 बार विश्व कप जीता है जो कि हम सभी क्रिकेट प्रेमियों के हर्ष का क्षण है इसलिए आज सभी सदस्यों ने इस दिन को दिवाली की तरह मनाया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, जिला प्रवक्ता हितेश पटेल,जिला कार्यालय मंत्री शंकर भाटी, दिनेश सुंदेशा, गौतम पंवार, कमलेश पटेल सहित संस्थान उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, पवन गहलोत, हितेश मुनोत,नवनीत भाटीया, मुकेश मेहता, कुशल ओझा, निखिल जोशी, सोनू जाट, जगदीश जाखड़,दिनेश प्रजापत, भलाराम चौधरी सहित सदस्य व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


