देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरेवाड़ीहरियाणा

सीनियर सिटीजंस की जनहितकारी मांगों ने जोर पकड़ा

लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को रेजांगला पार्क में सीनियर सिटीजंस ने दिया भरपूर समर्थन  सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का जल्द समाधान होनी चाहिए सरकार की प्राथमिकता : अशोक प्रधान

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

रेवाड़ी । लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के ऐतिहासिक पायलट चौक एरिया निवासी सीनियर सिटीजंस ने अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर जोरदार समर्थन व्यक्त किया । इस सिलसिले में रेजांगला पार्क में सीनियर सिटीजंस ने बैठक की जिसमें राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से लगातार उठाई जा रही मांगों का समाधान होने तक आवाज बुलंद करने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया ।

            मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्य राकेश यादव जेलदार ,महेश कौशिक ,बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, दयाराम यादव, कंवर सिंह सैनी आदि ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करके उनका हाल-चाल पूछा । सीनियर सिटीजंस ने कहा बुढ़ापे में प्रत्येक महिला-पुरूष को न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार मिलना उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए अत्यन्त आवश्यक है । सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि गौरवमय जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में ‘सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट’ तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए । उन्होंने जनहित में सरकार से अनुरोध किया कि जिस सीनियर सिटीजन महिला या पुरुष को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से पेंशन शुरू करनी चाहिए । इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ‘ऑन कॉल घर पर डॉक्टर व मेडिकल सुविधाएं’ नि:शुल्क उपलब्ध करानी चाहिए ।

            इस अवसर पर सीनियर सिटीजंस ने कहा कि लोक सेवा मंच ने जनहित में उठाईं प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन तुरंत शुरू करने, मेडिकल जांच व इलाज नि:शुल्क उपलब्ध कराने तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने , हर सीनियर सिटीजन को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने सहित प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं।

         सीनियर सिटीजंस की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के हालात अच्छे नहीं हैं । उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर लोगों,परिवारों और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान दिलाने तथा मांगें पूरी होने तक जनहित में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है । अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है । बैठक में

राजवीर यादव, किशोर कुमार, रेजांगला पार्क के पैटर्न हेडमास्टर बालमुकुंद ,मोहनलाल, योगेंद्र सिंह, कृष्ण लाल ,ब्रह्मानंद, पूर्ण सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महेंद्र सिंह अतर सिंह, पृथ्वीराज ,कालूराम, रमेश चंद ,सतीश कुमार, ब्रिगेडियर शेर सिंह ,कैप्टन सतीश कुमार, अशोक सिंह, ओम प्रकाश ,सुरेश कुमार ,सतवीर सरपंच आदि ने भी अपने विचार रखे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button