उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 9 मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह करेंगी महिला जनसुनवाई, पीड़ित महिलाएं रख सकेंगी अपनी समस्याएं

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 08 मार्च 2026 (सू.वि.)। जनपद बस्ती में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह 09 मार्च 2026 को महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में जनपद में महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद की पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर सर्किट हाउस सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात सीधे राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने रख सकती हैं। इससे संबंधित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि जिनके पास महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य किसी प्रकार की समस्या से संबंधित शिकायत है, वे जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं।

Subscribe to my channel


