उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती मंडल में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 92% से अधिक रही उपस्थिति

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 08 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय बस्ती मंडल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 06 और कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

यह परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक बस्ती मंडल के तीनों जनपद बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 06 के लिए कुल 1007 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 930 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिससे 92.35 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं कक्षा 09 के लिए 756 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 679 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जो 89.81 प्रतिशत उपस्थिति के बराबर है।

अधिकारियों के अनुसार बस्ती मंडल के सभी जिलों में परीक्षा सुरक्षित एवं सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई।

इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त सचिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button