देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

मालाणी महोत्सव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनराज चोपड़ा का बड़ा बयान, सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनराज चोपड़ा ने मालाणी महोत्सव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों का नियमित रूप से आयोजन होना चाहिए।

मदनराज चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने मालाणी महोत्सव के आयोजन को लेकर राजस्थान के पर्यटन एवं कला मंत्री और स्थानीय विधायक अरुण चौधरी को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में वे जल्द ही जिला कलेक्टर से भी मुलाकात करेंगे और जिला मुख्यालय पर समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की मांग रखेंगे।

मदनराज चोपड़ा ने कहा कि मालाणी क्षेत्र की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ऐसे महोत्सवों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मालाणी महोत्सव जैसे आयोजनों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि क्षेत्र की पहचान और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button