उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 9 मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी महिला जनसुनवाई, सर्किट हाउस में होगी समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 मार्च 2026। जनपद में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य एकता सिंह आगामी 09 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस सभागार, बस्ती में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक करेंगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में जनपद की महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद तथा अन्य शिकायतों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जनपद की पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं के साथ निर्धारित तिथि व समय पर सर्किट हाउस सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं। इससे संबंधित मामलों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्रशासन का कहना है कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि उन्हें सरकारी स्तर पर शीघ्र राहत मिल सके।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button