बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (प्रेरणा सम्मान व NGO meet) का आयोजन:: बालोतरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में 7 मार्च शनिवार को तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (प्रेरणा सम्मान व NGO meet) का आयोजन शासन श्री साध्वी सत्यप्रभा जी ठाणा 3 के सानिध्य मे न्यू तेरापंथ भवन मे हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। साध्वीश्री जी के प्रेरणा पाथेय से नारी समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अध्यक्ष चंचल भंडारी ने समागत सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभीनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में *डा पूजा पालीवाल (GAENO)* ने अपने वक्तव्य से उपस्थित नारी शक्ति को सामाजिक,प्रशासनिक,राजनेतिक, आर्थिक व धार्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल ने बताया किअभातेममं तेरापंथ जैन समाज का एक सशक्त महिला संगठन है, जिसकी भारत और नेपाल में 500 से अधिक शाखाएँ तथा 65,000 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों का विशाल नेटवर्क जो लगभग पाँच दशकों से महिला सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्यरत है। *_ ABTMM has Recently Achieving GUINNESS WORLD RECORD and ASAI BOOK OF RECORD for maximum cervical (pep smear) cancer screening on WORLD CANCER DAY*_ जिसका सारा श्रेय हमारे दुरदर्शी व उर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष *सुमन जी नाहटा* के नेतृत्व को जाता है। कार्यक्रम का उदेश्य नारी को केवल ग्रहणी न मानकर उसे सम्मान आत्मविश्वास व अधिकारों के साथ एक सशक्त व्यक्ति के रूप में स्थापित करना है जिससे उनमे यह भावना जागृत हो कि उनका समय श्रम व त्याग मूल्यवान है। नारी को डिजिटल ज्ञान,वित्तीय योजना व आत्मरोजगार से जोड़ना जिससे वह परिवार, lसमाज व प्रशासन आदि क्षेत्रों में प्रगति कर सके। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभा सिंघवी,महावीर इंटरनेशनल क्लब के अध्यक्ष चंदा बालड़,गीता बाल संस्कार से शिखा जिंदल,अभातेममं कार्यसमिति सदस्य मीना ओस्तवाल,इनरव्हील क्लब से ममता गोलेच्छा,JIITO लेडीज विंग से सरिता मेहता व आशा सहयोगीनि आंगनबाड़ी से यशोदा अग्रवाल इन एनजीओ से समागत प्रतिनिधियो को मंडल द्वारा दुपट्टा व सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। संयम और दीक्षा जैसे उच्च आदर्शों के पीछे नारी की मौन साधना,मूल्य निर्माण व प्रदत संस्कारों की शक्ति निहित होती है ऐसी मातृशक्ति का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।उन माताओं को मंडल वंदन अभीनंदन करता है जिन्होने अपनी संतान को धर्म संघ को समर्पित किया।आज हमें उन 16 दिव्य माताओं के समर्पण का सम्मान दुपट्टा व प्रेरणा सम्मान पत्र द्वारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पैनल चर्चा व विचार विमर्श के द्वारा नारी के उत्थान व समाज में उसके योगदान के प्रति चर्चा की गई।अंत में संतोषजी गर्ग द्वारा पत्रकार वार्ता के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि

जितना मुझको सिंचन मिलता, उतनी में विकसित हो जाऊं। मां, बेटी,पत्नी, बहिना बन, गर्व से नारी कहलाऊं।।

मैं शक्ति हूंँ, मैं जननी हूंँ ,मैं शीतल छाया तरु। कोमल हूंँ, कमजोर नहीं मैं,गर्व से नारी कहलाऊ।।

इस कार्यक्रम के सुनियोजित आयोजन मे पदाधिकारी टीम,परामर्शक,संरक्षक, कार्यसमिति सदस्य,व पुरी महिला मंडल ने पूरे उत्साह के साथ अपने श्रम का नियोजन किया। तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा इसके सफलतम आयोजन व व्यवस्थाओ से जुड़े सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगीयो का हृदय से आभारी है। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल व कार्यसमिति सदस्य संगीता बोथरा ने व आभार ज्ञापन कन्या मंडल प्रभारी रेखा रांका ने किया। लगभग 250 बहनों की उपस्थिति रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button