उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में इफको का क्षेत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित, नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी के उपयोग पर किसानों को दी गई जानकारी

बस्ती, 7 मार्च 2026:
जनपद बस्ती में आज इफको द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के सभागार में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक, राज्य कार्यालय लखनऊ के श्री यतेंद्र तेवतिया रहे।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. नायक (उप महाप्रबंधक, कृषि सेवाएं, राज्य कार्यालय लखनऊ), श्री मयंक शुक्ल (राज्य अधिकारी, इफको ई-बाजार लिमिटेड, राजस्थान), डॉ. आर.वी. सिंह, डॉ. वी.वी. सिंह तथा डॉ. प्रेमशंकर (कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती) सहित लगभग 300 किसान भाइयों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने इफको के नैनो उर्वरकों तथा अन्य उत्पादों के उपयोग से संबंधित अपने सकारात्मक अनुभव किसानों के साथ साझा किए। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म पर किए गए प्रयोगों के आधार पर नैनो उर्वरकों के लाभ, उपयोग विधि और फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और किसानों से इनके उपयोग की अपील की।
डॉ. आर.के. नायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नैनो उर्वरकों के लाभों और उनके वैज्ञानिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यतेंद्र तेवतिया ने किसानों से संवाद करते हुए नैनो उर्वरकों के प्रयोग से प्राप्त परिणामों पर चर्चा की और किसानों को इनके अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र प्रबंधक, इफको बस्ती द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मयंक शुक्ल द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel


