उत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

पंचनद संगम पर पत्रकारों का होली मिलन समारोह, गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच सौहार्द का संदेश

संवाददाता मोनू शर्मा, जालौन

 

माधौगढ़ (जालौन)। जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पंचनद संगम पर शनिवार को माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने होली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर लगभग आधा सैकड़ा पत्रकारों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पुष्प वर्षा कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका और पत्रकारों के दायित्वों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही माधौगढ़ तहसील स्तर पर पत्रकारों का एक मजबूत संगठन बनाए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई, जिससे क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याओं और हितों को संगठित रूप से उठाया जा सके।

होली मिलन समारोह के दौरान रंग-बिरंगे गुलाल और फूलों के बीच सभी पत्रकारों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी और डॉक्टर आरके मिश्रा (जगम्मनपुर) की ओर से उपस्थित सभी पत्रकारों को माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक स्थलों का संयुक्त चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी, डॉ. आरके मिश्रा, प्रिंस द्विवेदी, डॉ. एलबी सिंह, दीपक द्विवेदी (लखनऊ), अखिलेश सविता, अंजनी कुमार सोनी, रजनीश द्विवेदी, मनोज शिवहरे, सौरभ कुमार, सुमित निषाद, राहुल द्विवेदी, करन लक्षकार, नीलकमल, आशीष तिवारी, सियाराम शिवहरे, श्रीकांत तिवारी, रामबाबू रजक (रामपुरा), संतोष कुमार, शानू खान, अंकित सेन, प्रदीप मिश्रा, रितिक कुमार, भरत मिश्रा, ओविंद सिंह राठौड़, अजीत उपाध्याय, महेंद्र गौतम, दीपक उदैनियां, पवन याज्ञिक, वेद प्रकाश याज्ञिक, देवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, प्रद्युम्न द्विवेदी, कपिल रावत, प्रवीण पचौरी (बंगरा), मोनू शर्मा,जावेद सरावन और ऋषभ सिंह सेंगर, आशुतोष दोंदेरिया रामपुरा सहित लगभग आधा सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।

समारोह का वातावरण पूरे समय होली के रंगों, आपसी सद्भाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की भावना से सराबोर रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button