LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 07 मार्च:

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मेंढर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना मेंढर की एक टीम पेट्रोल पंप ढक्की के पास नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भेरा से मेंढर की ओर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस नाका देखकर अचानक अपना रास्ता बदलकर वापस जाने की कोशिश करने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान इम्तियाज अहमद उर्फ भैया पुत्र मोहम्मद ताज निवासी भेरा, तहसील मेंढर के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

इस मामले में थाना मेंढर में एफआईआर नंबर 35/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button