देवेंद्रनगरदेशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

देवेंद्रनगर निवासी पूजा सोनी ने UPSC में लहराया परचम

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*देवेंद्रनगर निवासी पूजा सोनी ने UPSC में लहराया परचम*

249वीं रैंक हासिल की लगा बधाई का तता।

नरसिंहपुर जिला अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा सुश्री पूजा सोनी द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त किया।

अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर सुश्री पूजा सोनी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

उनकी यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है कि निरंतर प्रयास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है

सभी आगंतुकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी

पूजा सोनी की इस सफलता पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

पहले भी चमकी किस्मत पूजा सोनी की यह उपलब्धि कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी मेधा और निरंतर मेहनत का परिणाम है। वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की ‘हैट्रिक’ लगा चुकी हैं:

MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त की। UPPCS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 12वीं रैंक हासिल कर अपनी योग्यता सिद्ध की।

UPSC: अब 249वीं रैंक के साथ आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

वर्तमान में नरसिंहपुर – तेंदूखेड़ा की एसडीएम के पद पर अपनी सेवा दे रही है पूजा सोनी।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button