उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
बस्ती में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन, इच्छुक संस्थाओं से मांगे गए प्रस्ताव

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जनपद बस्ती में संस्था/एनजीओ के माध्यम से आयोजित कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र गैर-सरकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना (संपर्क) के तहत जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए उपनिदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो पात्र संस्थाओं का चयन करेगी और परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपेगी।
इच्छुक और पात्र एनजीओ/स्वैच्छिक संगठन अपने प्रस्ताव आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बस्ती में 12 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन के लिए प्रमुख शर्तें
संस्था का पंजीकरण सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या किसी अन्य संबंधित अधिनियम के अंतर्गत होना चाहिए।
एनजीओ/स्वैच्छिक संगठन के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना आवश्यक है।
संस्था का पंजीकरण एनजीओ दर्पण पोर्टल पर होना अनिवार्य है।
संस्था का पंजीकरण 1 जुलाई 2022 से पहले का होना चाहिए।
पैन कार्ड/जीएसटी प्रमाणपत्र की प्रति संलग्न करनी होगी।
पिछले दो वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट देना आवश्यक होगा।
वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के ऑडिटेड लेखा विवरण प्रस्तुत करने होंगे।
100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर यह शपथ पत्र देना होगा कि संस्था किसी भी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्ट नहीं है।
संस्था के लेटरहेड पर घोषणा पत्र (एनेक्सचर 1 व 2) संलग्न करना होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अन्य शर्तें जनपद स्तरीय समिति की सहमति से तय की जाएंगी।
Subscribe to my channel


