जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्राचीन गांगाणी तीर्थ का वार्षिक ध्वजारोहण 10 मार्च को।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 7 मार्च 026 प्राचीन गांगाणी तीर्थ का वार्षिक ध्वजारोहण 10 मार्च को। गागांणी तीर्थ आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन। ट्रस्ट मंडल की ओर से तैयारियां जोर-जोर से शुरू। अठारह अभिषेक व ध्वजारोहण सहित कई कार्यक्रम होंगे। तीर्थ ध्वजारोहण मेले में कई श्रद्धालु शिरकत करेंगे। जोधपुर के समिप अत्यंत प्राचीन श्रीजैन श्वेतांबर तीर्थ गांगाणीो ट्रस्ट मंडल के तत्वावधान तीर्थ के वार्षिक पाटोत्सव अठारह अभिषेक सत्तर भेदी पूजा ध्वजारोहण वरघोडा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। ‌‌‌ तीर्थ पूर्व न्यासी प्रचारक धनराज विनायकिया ने बताया जोधपुर से 35 किलोमीटर दूर प्राचीन गांगाणी तीर्थ मैं 10 मार्च को वार्षिक ध्वजारोहण को लेकर परमात्मा अठारह अभिषेक सत्तर भेदी पूजा ध्वजारोहण परमात्मा का वरघोडा लाभार्थियों व अतिथियों का बहुमान वार्षिक निभावफंड चढावें आरती प्रभुभक्ति, व अन्य कई कार्यक्रमों का समावेश होगा। विनायकिया ने बताया कि शासन रत्न मनोज भाई के मार्गदर्शन में महोत्सव दरमियान विधिकारक व संगीतकार महेश भंडारी पूजा भक्ति की भव्य रमझट जमाएंगे। महोत्सव दरम्यान ध्वजारोहण नवकारसी साथर्मिक भक्ति जय जिनेंद्र आदि के लाभार्थी श्रावक जवरीचंद दीपक राजीव स्व. सदीप भंडारी परिवार द्धारा महोत्सव का अनुपम लाभ लिया गया। महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के राजेन्द्र कुमार कुंभट विरेंद्र राज मेहता बलवंत राज खिवसरा भूरमल मरडिया राकेश भंडारी जगदीशचन्द्र खांटेड आदि कार्यकारिणी ट्रस्ट मंडल द्वारा तैयारीयों का भव्य अंजाम दिया जा रहा हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button