LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: गुमशुदा नाबालिग लड़की की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी (उत्तर प्रदेश)। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग लड़की का शव बरामद होने के मामले का मात्र चार घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को खीरी शहर की कन्नौजिया कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की के लापता होने के संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 3 मार्च 2026 को मुड़िया खेड़ा स्थित गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद हुआ। शव की पहचान कराते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1), 103(1), 238(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक आनंद मिश्रा पुत्र चंद्र किशोर निवासी मुड़िया थाना ईसानगर जनपद खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका का अंतिम संस्कार हो चुका है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक डिम्पल कुमार और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button