ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, बाबा मोहनराम मेले में आया था रवि

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। कस्बे के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मिर्चुनी गांव निवासी रवि सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि रवि सिंह बुधवार रात अपने मामा के लड़के के साथ बाबा मोहनराम के मेले में आया था। गुरुवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रवि अपने पीछे पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button