ब्रेकिंग न्यूज़

होली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाब,गंगापुर रोड स्थित नंद विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

A huge crowd gathered at Vikas Sharma's residence for the Holi Milan programme; BJP workers and city dignitaries extended greetings at Nand Vihar on Gangapur Road.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के गंगापुर रोड स्थित नंद विहार आवास पर कल दिन भर होली की भारी धूम रही। महापौर ने अपने आवास पर पहुंचे हजारों लोगों के साथ सपरिवार होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोगों ने महापौर विकास शर्मा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सुबह से ही उनके निवास पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक अनवरत जारी रहा। इस मौके पर होली के पारंपरिक गीतों और मधुर संगीत की धुन पर लोग जमकर थिरके और उल्लास मनाया।

महापौर विकास शर्मा ने बेहद सादगी के साथ आए हुए लोगों को गले लगाकर होली की बधाई दी और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो ऊंच नीच और भेदभाव की दीवारों को गिराकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और हमें अपने शहर की सुख शांति व समृद्धि के लिए मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार आज सभी वर्गों के लोग एक साथ मिलकर खुशियां मना रहे हैं, उसी प्रकार पूरे वर्ष हमें आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को जीवंत रखना चाहिए। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आभार भी जताया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, बलवंत सिंह, व्यापार मण्डल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, सोनू मुल्तानी, जितेन्द्र संधु, मकेश पाल, राजेश जग्गा, सचिन छाबड़ा, सचिन मुंजाल, नेत्रपाल मौर्य, नवीन पाण्डे, आशीष यादव, अर्चित छाबड़ा, सौरभ राजपूत, धर्मेन्द्र सैनी, विजय तोमर, विशाल खेड़ा, राकेश सिंह, सुरेन्द्र गिरधर, गोविंद शर्मा, अमन विर्क, अशोक विश्वास, मोहन तिवारी, धीरेश गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश कोली, महेन्द्री शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, सुभाष पाल, संजय दास, अशेक नेगी, मयंक तिवारी, दिलजोत बाजवा, अमित छाबड़ा, हरीश यादव, सौरभ बेहड़, शंकर कोली, किशन कोली, हिमांशु शुक्ला, अरूण दीक्षित, दर्शन कोली, राधेश शर्मा, निमित छाबड़ा, राहुल छाबड़ा आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button