उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। शिव सेना यू.बी.टी. के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर मांग किया गया है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में हस्तक्षेप का इसका सुखद पटाक्षेप कराया जाय।
राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के विरूद्ध निरन्तर राजनीतिक कारणों से षड़यंत्र किया जा रहा है। यद्यपि कि माननीय न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है किन्तु सनातन परम्परा, गरिमा की रक्षा के लिये यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति इस प्रकरण में रचनात्मक हस्तक्षेप कर इस प्रकरण का इस तरह से समाधान करायें कि सनातन परम्परा कमजोर न होने पाये।
पत्र भेजने के दौरान शिव सेना यू.बी.टी. के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के साथ ई. रूपेन्द्र, शिवम प्रताप सिंह, सूरज कुमार शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल आदि शामिल रहे।

Subscribe to my channel


