बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बाल हर्षोल्लास से गूंज उठा ज्ञान दिशा स्कूल में होली उत्सव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ज्ञान दिशा स्कूल में होली का उत्सव बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सुंदर मंच संचालन से हुई, जिसमें उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी गतिविधियों को संचालित किया।
इस अवसर पर बच्चों ने होली पर आधारित आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए और ग्रीन बोर्ड पर रंग-बिरंगे व सृजनात्मक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशक्ति का परिचय दिया। विद्यालय की दीवारें और कक्षाएं बच्चों की कलाकृतियों से सजी हुई थीं, जो सभी का मन मोह रही थीं।
कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों ने होली गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। मधुर गीतों और तालियों की गूंज से पूरा विद्यालय उत्सवमय हो उठा।इस अवसर पर समाजसेवी ओम बांठिया ने बच्चों को प्रेम मधुरता के रंगों से ईको फ्रेंडली होली मनाने की बात कही एवं केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए मात्र गुलाल, तिलक होली मनाने का सुझाव दिया।
विद्यालय प्रशासक विशाल पटवारी, सचिव श्वेता पटवारी ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं आनंदमय होली की शुभकामनाएं दीं। यह उत्सव बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Subscribe to my channel


