अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विजय सिंह पाथिक की जयंती व होली मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम किसान आंदोलन के प्रेरणा स्रोत विजय सिंह पथिक उर्फ भूप सिंह गुर्जर जयंती मनाई गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने भाग लेकर विजयसिंह पथिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लखन सिंह गुर्जर, एसडीएम टपूकड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सूबेसिंह पार्षद ने बताया कि उनके जीवन परिचय डॉ राजेंद्र ने दिया और उनके संघर्ष के बारे में रामकिशन प्रिंसिपल। और मास्टर सतपाल ने विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट सूबे सिंह पार्षद एवं डा. नरेश दायमा रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि लखन सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि विजय सिंह पथिक का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में पथिक के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा बिजोलिया किसान आंदोलन की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता एवं न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में नए उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। जिनमें विशेष रूप से महिलाओं के साथ-साथ डॉक्टर डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेंट युवा उद्योगपति आदि को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में डॉक्टर रूप सिंह, घनश्याम प्रधान, हंसराम दायमा, तेजपाल नगर जीत पार्षद दयाराम भिदूङी, सुबेसिहं पार्षद, तेजपाल ठेकेदार ,पार्षद कालूराम, प्रदीप भेङी नरेश दायमा, नरेंद्र दायमा एवं अन्य अन्य गणमान्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा पथिक के संघर्षमय जीवन ओर उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने विजय सिंह पथिक के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Subscribe to my channel


