LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है

संवाददाता अवधेश यादव
ब्रेकिंग न्यूज बस्ती,
बस्ती मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है।
तेज-तर्रार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की इनवर्टर बैटरी और वारदात में इस्तेमाल की गई खिलौना पिस्टल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को एक दुकानदार ने थाना मुण्डेरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान से इनवर्टर, कपड़े और कॉस्मेटिक का सामान चोरी हो गया।
इतना ही नहीं, जब उसने आरोपियों से इस बारे में पूछा तो आरोपी रोहित चौधरी ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 43/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम को सक्रिय किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम खमोखर के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहित चौधरी, राजू उर्फ राजा चौधरी और रोहित चौधरी निवासी ग्राम खमोखर थाना मुण्डेरवा के रूप में हुई है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र यादव, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा और कांस्टेबल भगवान दयाल यादव की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to my channel


