खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा बार एसोसिएशन का सादगीपूर्ण होली मिलन समारोह
अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों व कर्मचारियों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में तिजारा में बार एसोसिएशन द्वारा सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों तथा न्यायालय कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई और आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह के दौरान बार एसोसिएशन की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर एडवोकेट रामफूल डोयल, अजय सोनी, अशोक यादव, शशिकांत गौतम, विनोद कुमार शर्मा, शिल्पी बंसल, हितेश यादव, उमाशंकर शर्मा, चंद्रभान शर्मा, लोकेश यादव, मुन्नालाल, वीरेंद्र सैनी, विनयपाल यादव, ऐश्वर्या अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष यादव के साथ न्यायाधीशगण एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने न्यायिक गरिमा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


